जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उपायों की समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री से जुड़े मामलों में नियमित छापेमारी अभियान चलाया जाए तथा बागबेड़ा, जुगसलाई, बर्मामाइंस सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस एवं उत्पाद विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने तथा सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने को कहा गया। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा विद्यालय-महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नशा मु...