रांची, अप्रैल 7 -- रातू, प्रतिनिधि। जिला नाई समाज का वार्षिक महाअधिवेशन 9 मई को ठाकुर बगीचा, रातू में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को ठाकुर बगीचा में समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर ने की। बैठक में अध्यक्ष रवि ठाकुर ने कहा कि महाअधिवेशन में नाई समाज के समग्र विकास, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही यह आयोजन युवाओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। रवि ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में युवक-युवतियां अपने बायोडाटा के साथ शामिल होकर अपने विचार रख सकते हैं। इसके साथ ही अभिभावकों को अपने शादी योग्य बच्चों के लिए आपसी बातचीत का अवसर भी मिलेगा।अजय ठाकुर ने कहा कि इस महाअधिवेशन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर विशेष चर्चा की जाएगी और उन्हें अधिक संख्या में शामिल होन...