लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का चयन अब जिला नहीं ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। एआरपी पद पर आवेदन करते समय ही शिक्षक ब्लॉक चयनित कर लेंगे और फिर उसी ब्लॉक की मेरिट के अनुसार उनका चयन होगा। हर ब्लॉक में छह-छह एआरपी के पद हैं और कुल 4956 एआरपी रखे जाते हैं। अभी एक हजार पद रिक्त हैं।

चयन प्रक्रिया में बदलाव फिलहाल, अब शिक्षकों को अब मनपसंद ब्लॉक में एआरपी पद पर चयन का अवसर मिलेगा। अभी तक जिला स्तर पर चयन के बाद उन्हें ब्लॉक आवंटित होता था। पहले वह शिक्षक जिनकी 10 साल की सेवा बाकी हो और पांच वर्ष का शिक्षक पद पर अनुभव हो। अब पांच साल की सेवा शेष रहने और पांच साल का अनुभव होने पर आवेदन किया जा सकेगा। किसी भी विषय के शिक्षक को एआरपी के पद पर आवेदन की छूट मिलेगी। अभी तक हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान ...