बेगुसराय, मार्च 28 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा को बेगूसराय के जिला देसी चिकित्सा अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 24 मार्च के आदेश में कहा गया है कि डॉ. दिलीप अपने कार्यों के अतिरिक्त जिला देसी चिकित्सा अधिकारी के प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। साथ ही, बिहार कोषागार संहिता के अधिनियम 2011 के नियम 84 के तहत डॉ. वर्मा को जिला संयुक्त अस्पताल और इसके अधीनस्थ सभी राजकीय औषधालयों के स्थापना के निकासी एवं व्ययन अधिकारी के रूप में काम करने की अनुमति प्रदान की गई है। ज्ञात हो कि बेगूसराय में आयुर्वेद के चार औषधालय नावकोठी, भैरवार, बरौनी एवं बछवाड़ा में होम्योपैथ का एक चेरियाबरियारपुर में एवं यूनानी का एक साहेबपुरकमाल में...