गोड्डा, फरवरी 17 -- गोडडा प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया परिसर में स्थापित वज्रगृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वज्रगृह में सुरक्षित रखी गई निर्वाचन सामग्री,मतपेटी आदि की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई साथ ही निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गोड्डा जिला अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया परिसर में मतदान दलों के लिए बनाए गए डिस्पैच एवं रिसिविंग काउंटर का अवलोकन किया। उपायुक्त ने मतदान सामग्रियों के वितरण एवं प्राप्ति की सुव्यवस्थित व्यवस्था, काउंटरों की संख्या, रूट चार्ट, कर्मियों की तैनाती, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा प्रबंधों की समी...