बगहा, मार्च 30 -- नरकटियागंज। निज प्रतिनिधि मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होते ही नरकटियागंज में छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र रवि कुमार ने 478 अंकों के साथ जिले को गौरवांवित किया है।रवि के पिता भोला पंडित किसान हैं तो माता गृहणी हैं।रवि आगे चलकर दरोगा बनना चाहता है। ताकि वह समाज मे अपनी छाप छोड़ सके।रवि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु पंकज कुमार,मो इम्तियाज व माता पिता को दिया है।रवि ने बताया कि गुरुजनों के मार्गदर्शन से उसने सफलता पाई है।वही चेगौना स्कूल की कृतिका कुमारी को 472 अंक, चांदनी कुमारी ने 456 अंक हासिल किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...