चतरा, अप्रैल 25 -- लावालौंग प्रतिनिधि हेडुम पंचायत के मुखिया संतोष राम ने 10वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनी निशा भारती को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि निशा की यह सफलता पूरे पंचायत के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मुखिया ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद निशा ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है, जो काबिले तारीफ है। उन्होंने निशा के माता-पिता की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके त्याग और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। यह भी पढ़ें- जिला टॉप 10 में पतना की निधि मुर्मू संतोष राम ने निशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह सफलता हासिल कर अपने गांव, पंचायत और जिले का नाम रोशन करेंगी। यह भी पढ़ें- बस चालक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.