बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- परदादा परदादी विद्यालय में जिला टॉपर आरती एवं मेधावी छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। आरती को विशेष रूप से सम्मानित कर एक लाख रुपए का चेक दिया गया। सोमवार को परदादा परदादी कालेज में प्रबंधन समिति ने आरती के माता-पिता का भी फूल-माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। आरती के माता-पिता ने विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। कक्षा 10 के परिणामों में छात्रा आरती ने 96.33% अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान करिश्मा ने 91.17% तृतीय स्थान रिजवाना ने 90.83% अंक प्राप्त किए। कक्षा 12 में कशिश ने 86.8% प्रथम, खुशी ने 86.2% द्वितीय, अलतेश ने 85.2% अंक प्राप्त किए। कार्यक्रम में कक्षा 10 और कक्षा 12 की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी फूल-मालाओं से स्वागत कर ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.