गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन एवं मेट्रोपोलिटन स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में 200 से अधिक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिस्पर्धात्मक खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ गोरखपुर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी शोभित मोहन दास और मेट्रोपोलिटन स्कूल के निदेशक श्रवण गंभीर द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अन्थोनी हेनरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैनी ए...