नोएडा, मई 14 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आयुषी सिंघल और गर्व सिंगला ने दो-दो खिताब अपने नाम किए। गुरुवार को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 125 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। गर्व सिंगला ने अंडर-17 में युवान पांडेय को 11-5, 18-16, 11-6 से शिकस्त देकर खिताबी जीत हासिल की। पुरुष वर्ग के फाइनल में भी गर्व और युवान आमने सामने थे। इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई। इस रोमांचक मुकाबले में गर्व ने युवान पांडेय को 11-7, 6-11, 11-9, 7-11, 11-8 से हराकर जीत दर्ज की। लड़कों के अंडर-19 में युवान पांडे को वॉक ओवर मिल गया। वॉक ओवर मिलने पर युवान को विजेता घोषित किया गया। अंडर-11 में राहिल गर्ग ने हर्षहज सिंह मोहाल को रोमांचक मुकाबले में 11-5, 1...