गुमला, अप्रैल 1 -- गुमला संवाददाता। जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को सिसई थाना क्षेत्र के मौजा जलका में जिला टास्क फोर्स ने औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से करीब 36 हजार घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त किया गया। यह कार्रवाई एसडीओ राजीव नीरज के नेतृत्व में की गई। जिसमें पुलिस और खनन विभाग की टीम भी शामिल रही। जांच के दौरान जलका पंचायत के शिवनाथपुर क्षेत्र में कई प्लॉटों पर भारी मात्रा में बालू जमा पाया गया। इस बाबत छापामारी में शामिल पदाधिकारियों ने बताया कि केश्वर महली, ब्रजेश उरांव, विजय महली और चुन्दा उरांव समेत अन्य लोग अवैध रूप से बालू का भंडारण कर उसका कारोबार कर रहे थे। प्रशासन ने जब्त बालू को कब्जे में लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी ह...