मुरादाबाद, मई 14 -- एसएस चिल्ड्रन एकेडमी, कांठ रोड में जिला रस्साकसी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 20 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें अंडर-12 बालक वर्ग में ग्रीन मिडोज ने पहला, सेंट पाल ने दूसरा और जीके पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 12 बालिका वर्ग में सेंट मैरी स्कूल सिविल लाइन ने पहला, आरआरके स्कूल ने दूसरा और सेंट मैरी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा भी विभिन्न वर्गों में विभिन्न स्कूलों ने जीत हासिल की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीआईओएस सतेंद्र शर्मा, विद्यालय डायरेक्टर डॉ. अनिल अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। एकेडमिक डायरेक्टर अपूर्व अग्रवाल, प्रिंसिपल डॉ. बबीता अग्रवाल, वाइस प्रिंसिपल सुप्रिया अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष चंद्रकांत सरन, सचिव एडवोकेट महेंद्र सिंह विश्नोई आदि रहे।...