प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- -1983 में मिली थी आजीवन कारावास की सजा -26 मई 2026 को बाकी सजा काटने को भेजा गया था जेल -बुधवार को तबियत बिगड़ने पर जेल अस्पताल में कराया गया भर्ती -गुरुवार सुबह मेडिकल कॉलेज ले जाने पर हो गई मौत -बाघराय के गोगौर का रहने वाला था 72 वर्षीय राधेश्याम प्रतापगढ़, संवाददाता। हत्या की सजा पूरी करने के लिए सप्ताह भर पहले जेल भेजे गए बुजुर्ग बंदी की गुरुवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाघराय थाना क्षेत्र के बोगौर गांव निवासी 72 वर्षीय राधेश्याम को 1983 में कोर्ट ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में वह जमानत पर बाहर हो गया। सप्ताह भह पहले 26 मई को उसे बाकी सजा काटने के लिए अपर सत्र न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। राधेश्याम को पूर्व में टीवी हुई ...