कौशाम्बी, दिसम्बर 1 -- मंझनपुर। जिला जेल टेवां में सोमवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। बंदियों को एचआईवी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही एड्स से बचने की भी जानकारी दी गई। इस दौरान बंदियों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया और संक्रमित लोगों को अपने से ना दूर करना आदि की जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ संजय कुमार ने बंदियों को बताया कि इसका उद्देश्य एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूकता फैलाना संक्रमित लोगों को समर्थन करना और एड्स से संबंधित भेदभाव और कलंक को कम करना होता है। वहीं जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने कहा कि एड्स को समाप्त करने के लिए सतत राजनीतिक नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मानवाधिकार केंद्रित दृष्टिकोण को आह्वान करना होता है। विश्व एड्स दिवस की शुरुआत सन 1988 में विश्व स्वास्थ्य संगठन हो और संयुक्त राष्ट्र यूएन द्वारा की गई थी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.