जिला जेल में बैरकों से लेकर बंदियों के बैग तक खंगाले गए
मिर्जापुर, मई 19 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार दोपहर जिला कारागार में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई। बंदियों के झोले और बैग भी चेक किया। जिले के अधिकारियों ने बैरक नंबर एक, दो, पांच, 11, महिला बैरक और मेडिकल बैरक का निरीक्षण किया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए बाउंड्रीवाल का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भोजनालय और पाकशाला की भी जांच की गई। डीएम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता देखी और कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर जेल में मिलने वाली सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। डीएम ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि बंदियों के साथ अच्छा व्यवहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.