फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। जिला जेल फरीदाबाद में बंद एक कैदी के बैग से तलाशी के दौरान सल्फानुमा पदार्थ और प्रीगाबालिन के 139 कैप्सूल बरामद हुए हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर सदर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम और कारागार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित सामग्री जेल के अंदर कैसे पहुंची और इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं。

कैदी की पहचान जिला जेल फरीदाबाद के उप अधीक्षक अजय बल्हारा ने पुलिस को बताया कि कपिल गांधी जेल में कैदी बंद है। वह महिला थाना बल्लभगढ़ में पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के मामले में 14 नवंबर 2024 से जेल में बंद है।

तलाशी की प्रक्रिया शिकायत के मुताबिक, एक अक्तूबर को संदेह होने पर उप अधीक्षक प्रशासन की निगरानी मे...