आगरा, जून 19 -- योग पखवाड़े के अंतर्गत आयुष विभाग एवं क्रीड़ा भारती द्वारा शुक्रवार को जिला जेल में बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम से पहले सभी बंदियों को टी-शर्ट वितरित की गई। क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के अध्यक्ष डॉ. रीनेश मित्तल ने बताया कि योग सत्र में 150 से अधिक बंदियों ने पूरे मनोयोग से योगासन किए। इसमें आसन, प्राणायाम, योगिक क्रियाएं, हास्य योग एवं ध्यान योग का अभ्यास कराया गया। इस दौरान डॉ. बृजेश गुप्ता, परमजीत सरना, मोहित वर्मा सहित जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिलाओं और बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया यह भी पढ़ें- खिलाडियों को स्टेडियम में योगाभ्यास कराकर निरोगी बनने को दिये टिप्स यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम में दूसरे दिन भी वर्चुअल पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...