बलिया, मई 14 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के नारायनपाली में प्रस्तावित जिला जेल के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भूमि क्रय एवं अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिया कि 20 मई तक जिला जेल के लिए प्रस्तावित भूमि का चिन्हांकन, पैमाइश तथा किसानों से सहमति पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर लें। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान यह भी तय किया गया कि मई माह के भीतर भूमि के दर निर्धारण की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। यह भी पढ़ें- डीएम ने दी तीन महीने की डेडलाइन, गुणवत्ता पर सख्त निर्देश जून माह में बैनामा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि न...