जिला जेल के बाहर लीगल हेल्प डेस्क बनी
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कारागार के बाहरी परिसर में बंदियों के परिवारीजनों से मुलाकात के लिए शुक्रवार को लीकर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके जायसवाल, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, राजेश कुमार, सुनील दत्त मिश्रा, अभय शुक्ला के अलावा लीगल एंड डिफेंस काउंसिलिंग के अधिवक्तागण मौजूद रहें। इसके अलावा आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के सदस्य व बंदी भी मौजूद थे। ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम द्वारा महिला बंदियों को नजर वाले 30 चश्मे उपलब्ध कराए गए और वाटर कूल लगवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.