किशनगंज, जून 15 -- किशनगंज। संवाददाता जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में सोमवार को जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाओं, जल गुणवत्ता की निगरानी तथा हर घर नल का जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा हर घर नल का जल योजना की क्रियाशीलता की प्रखंडवार समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।बैठक यह भी पढ़ें-...