सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति, 'जल सेवा आकलन' के आधार पर तैयार किए जा रहे सर्विस इम्प्रूवमेंट पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मुकेश कुमार ने बताया कि इस कार्य में जिला पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर है। जिले में कुल 5951 योजनाएं हैं, जिनमें से 12 मार्च, 2026 तक 963 योजनाओं की एंट्री फाइनल की जा चुकी है, 147 योजनाएं प्रगति में हैं, जबकि 4988 योजनाओं की एंट्री अभी शेष है। इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए अतिरिक्त ऑपरेटर लगाए जा रहे हैं। बैठक में डीएसई दीपक राम सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...