सासाराम, मार्च 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता जिलाधिकारी के निर्देश पर समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में शुक्रवार को 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के तहत जिला जनता का आयोजन किया गया। उक्त जिला जनता दरबार में कुल-10 व्यक्तियों के द्वारा आवेदन पत्र दिया गया। जिसमें सभी फरियादियों की शिकायतें सुनकर निष्पादन के लिए संबंधित विभाग का रेफर किया गया। आवेदक सुनिल कुमार सिंह प्रखंड नौहट्टा के द्वारा परिमार्जन के संबंध में आवेदन दिया गया। जिसे निष्पादन के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया। चांदनी कुमारी ग्राम खैरा थाना-दरिगांव के द्वारा पड़ोसियों के द्वारा उत्पीड़न से निजाद दिलाने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिसे शीघ्र निष्पादन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम को निदेशित किया गया। गोविंद प्रसाद ग्राम चैता बहोरी थाना ...