सासाराम, सितम्बर 3 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) रोहतास के जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने जिला कार्यकारिणी की नई सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा अनुमोदित सूची में 31 उपाध्यक्ष, 39 महासचिव, 36 सचिव और 27 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में जिले के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विभिन्न आयोगों के सदस्य, प्रदेश स्तर के नेता व पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...