मथुरा, मई 14 -- जनगणना-2027 के अंतर्गत गुरुवार को जिला जज विकास कुमार, अपर जिला जज राजेश पाराशर एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार द्वारा स्व-गणना की गई। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (निदेशक आईटी) अजय कुमार गुप्ता तथा अमित कुमार शर्मा ने डिजिटल जनगणना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्हें बताया गया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से दो चरणों में संपन्न की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा द्वितीय चरण में जनगणना कार्य किया जाएगा। जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना होगी। 21 मई 2026 तक आम-जनमानस द्वारा स्वगणना पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना ऑनलाइन की जा सकती है, जिसका लिंक se.census.gov.in है। यह भी पढ़ें- जिला जज समेत न्यायिक अधिकारियों ने की स्व-गणना प्रदेश में जनगणना का प्र...