जिला जज व डीएम ने किया जेल का निरीक्षण, परखी व्यवस्था
महाराजगंज, जून 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला जज अरविंद मालिक व जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व जेल परिसर आदि को देखा गया। जिला जज ने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया।जिला न्यायाधीश ने मौजूद सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों को जेल मैन्युअल के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को उचित चिकित्सा सेवा जेल प्रशासन उपलब्ध कराए। यह भी पढ़ें- जिला जज,डीएम और एसपी ने बाल संरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.