रायबरेली, अप्रैल 17 -- रायबरेली संवाददाता। जुवेनाइल जस्टिम कमेटी के अध्यक्ष मा. न्यायमूर्ति अजय भनोट के द्वारा किशोर अपराधियों द्वारा मादक पदार्थों के सेवन के सम्बन्ध में निर्देश दिए। इसमें जिला जज अमित पाल सिंह की अध्यक्षता में समिति के द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह व बालिका आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिला जज द्वारा आवासित किशोर अपराधियों से मादक पदार्थों के सेवन के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला जज द्वारा आवासित किशोर के खानपान, रहन-सहन...