वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को होगा। इसकी सफलता के लिए तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। मंगलवार को जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि प्रचार-प्रसार वाहन के जरिए आम जन के बीच में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत का भाग बनकर वादकारी अपने यातायात चालान, वैवाहिक मामले, घरेलू हिंसा मामले, मोटर दुर्घटना मामले, चेक बाउंस मामले, वाणिज्यिक मामले, उपभोक्ता फोरम मामले, भूमि अधिकरण मामले, सेवा संबंधी मामले, शमनीय आपर...