बागपत, जून 18 -- खेकड़ा। तहसील परिसर में बुधवार को जिला जज द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई, जिसमें न्याय व्यवस्था को आमजन तक सरल, सुलभ और प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला जज मनोज कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से जरूरतमंद और कमजोर तबके के लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र व्यक्ति समय पर इसका लाभ उठा सकें। यह भी पढ़ें- जागृति योजना का बीडीओ और बीपीआरओ करेंगे प्रचार-प्रसार बैठक में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से न्यायिक सेवाओं को और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाने के लिए समन...