शामली, मार्च 30 -- शामली। जनपद न्यायाधीश इंद्र प्रीत सिंह जोश ने सोमवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान एवं एसपी एनपी सिंह के साथ जिला कारागार मुजफ्फरनगर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने जेल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बैरकों में हो रहे रिसाव, पानी की टंकी की उचित व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिला जज ने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा, जिस पर बंदियों ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान बंदियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.