अररिया, फरवरी 27 -- अररिया, विधि संवाददाता गुरुवार को न्याय मंडल अररिया के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने मध्यस्थता केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ फैमिली जज अविनाश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम (एडीजे प्रथम मनोज कुमार तिवारी, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एसीजेएम प्रथम अविनाश कुमार शामिल थे। इस दौरान जिला जज ने मध्यस्थता केन्द्र के सभी कमरों का बारीकियों से निरीक्षण किया। सभी कमरों में प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओं क्रमश: बिना कुमारी, विनीत प्रकाश, नीरज प्रसाद, श्रवण कुमार झा, कुमारी कामिनी, ठाकुर शंकर कुमार व विनय कुमार झा पक्षकारों के साथ मध्यस्थता करते देखे गये। जिला जज ने उपस्थित सभी प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओं को कहा कि 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.