आगरा, सितम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद न्यायालय कासगंज में दिनांक 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को जनपद न्यायाधीश रामेश्वर ने राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार वाहन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद कासगंज के कस्बों, तहसील व ग्राम में जाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी विधेय ने दी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि वादकारी 12 सितंबर, दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आपसी सुलह-समझौते से अपने वादों का निस्तारण कराएं। प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाते समय न्यायिक अध...