बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- जिला जज ने दो पूर्व थानाध्यक्षों पर जारी किया गिरफ्तारी वारंट कई बार नोटिस के बाद भी गवाही नहीं देने पर कार्रवाई अरियरी और करंड थाना से जुड़ा है मामला शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधान जिला न्यायधीश ( जिला जज ) संतोष कुमार तिवारी ने कई बार नोटिस देने के बाद भी गवाही नहीं देने पर दो पूर्व थानाध्यक्षों पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अरियरी के पूर्व थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और कोरमा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ वारंटी जारी हुआ है। लोक अभियोजक उदय नारायण सिंहा ने बताया कि अरियरी के पूर्व थानाध्यक्ष अभी वर्तमान में खगड़िया जिला के चेरिया बरियारपुर थाना में तैनात है। वहीं, कोरमा के पूर्व थानाध्यक्ष वक्सर के निवासी हैं। लोक अभियोजक ने बताया कि अरियरी थाना दर्ज जानलेवा हमला के मामले में कई नोटिस के ब...