कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर, संवाददाता। जिला जज के नेतृत्व में बुधवार को जेल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गई। साथ संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। इस दौरान जेल अस्पताल, किचन, वीडियो कांफ्रेसिंग रूम, लीगल एंड क्लीनिक और महिला व पुरूष बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों से बातचीत कर सुविधाओं और समस्याओं के बारे में बातचीत की गई। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...