हाजीपुर, अप्रैल 26 -- सिविल कोर्ट में 09 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत गांवों में पहुंचेगा जागरूकता रथ, सुलह-समझौता के आधार पर केस निस्तारण की देगी जानकारी हाजीपुर। निज संवाददाता सिविल कोर्ट परिसर में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। लोक अदालत की सफलता एवं प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ निकाला गया। सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष हर्षित सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस मौके पर कई न्यायाधीश,अधिवक्ता एवं विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य मौजूद थे। बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वावधान में 09 मई को द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जा रही है। यह भी पढ़ें- 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आ...