गोरखपुर, मार्च 20 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह गुरुवार को चौरीचौरा तहसील में ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया। जनपद न्यायाधीश ने ग्राम न्यायालय चौरीचौरा के जमीन चिन्हित व उसके निर्माण आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्राम न्यायालय के निर्माण करवाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्राम न्यायालय के छत के टूटे प्लास्टर कराने के लिए ग्राम न्यायालय के न्याय अधिकारी अभिनाश मौर्या को निर्देशित किया। तहसील बार एसोसिएशन चौरीचौरा ने जिला जज को पत्रक देकर कहा कि चौरीचौरा तहसील के अन्तर्गत झंंगहा व थाना चौरीचौरा थाना आता है। दंड प्रक्रिया संहिता कि धारा 125 के तहत चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के परिवार न्यायालय की पुरानी फाइल गोरखपुर में है। उसे गोरखपुर से ग्राम न्यायालय चौरीचौरा में स्थानांतरण करना आवश्यक है। ज...