अलीगढ़, मार्च 20 -- n समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्थाएं सुधारने का दिया आश्वासन खैर, संवाददाता। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज अग्रवाल ने गुरुवार को खैर स्थित सिविल कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिला जज ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार कराने का आश्वासन दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिविल कोर्ट की प्रस्तावित नई बिल्डिंग के लिए चिन्हित भूमि का भी अवलोकन किया। उन्होंने कोर्ट के बराबर तथा कोतवाली के सामने स्थित भूमि को सिविल कोर्ट की नई इमारत के लिए उपयुक्त बताया।अधिवक्ताओं ने जिला जज को बताया कि जेएम कोर्ट में सिविल जज की नियुक्ति नहीं होने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कोर्ट परिसर ...