पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। वादों के सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज रविंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलन कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। पूर्वाहन 11 से शाम 5 बजे तक सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान बैंकिंग, दुर्घटना पारिवारिक और संचार विभाग बिजली विभाग से संबंधित लंबे समय से लंबित पड़े वादों का निस्तारण किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...