सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- सोमवार को जिला जज सतेंद्र कुमार ने बेहट ग्रामीण न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा जिला जज का स्वागत करते हुए समस्याओं से अ‌वगत कराते हुए निस्तारण की मांग की। सोमवार को जिला जज सतेंद्र कुमार और सीजेएम मीनाक्षी सिन्हा ने सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर देश एवं परिवार की कुशलता की कामना की। यहां वह सीधे बेहट तहसील परिसर में स्थित ग्रामीण न्यायालय पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बेहट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण कराए जाने की मांग की। न्यायालय के न्यायाधिकारी शक्ति सिंह, ओमपाल राठौर, सुनील सैनी, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप, धर्मपाल सैनी, लच्छी सिंह चेयरमैन, राजेश लवानिया, लोकेश राणा, भोपाल सिंह, अखिलेश कौशिक, ...