हरदोई, फरवरी 10 -- हरदोई। जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक के औचक निरीक्षण से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने एक अदालत कक्ष तथा संबंधित कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक पड़ताल की। जिला जज रीता कौशिक अचानक अदालत कक्ष के बाहर पहुंचीं। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट संख्या-3 व उससे जुड़े कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां मौजूद कर्मचारियों से आवश्यक पूछताछ की गई। पत्रावलियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। बताया जाता है कि किसी शिकायत के आधार पर जिला जज ने यह औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सभी इस बात को लेकर आशंकित दिखे कि कहीं किसी पर कार्रवाई न हो जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.