मोतिहारी, अप्रैल 17 -- मुक्ति कुमार सिंह, मोतिहारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भिषेक कुमार दास ने अध्यक्षता की। इसक मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया के दौरान संवेदनशील व कमजोर गवाहों के लिए स्थापित वीडब्ल्यूडीसीएस की उपयोगिता व महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। जिला जज अभिषेक कुमार दास ने वीडब्ल्यूडीसीएस की आवश्यकता व उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से गवाहों को सुरक्षित, सहज व अनुकूल वातावरण में अपना बयान दर्ज कराने की सुविधा मिलती है। जिससे न्यायिक प्रक्रिया और अधिक प्रभावी व संवेदनशील बनती है। यह भी पढ़ें- अधिकाधिक लोगोंे को लाभ देने पर रहा बल कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने व...