उन्नाव, मई 30 -- उन्नाव। अधिवक्ता परिषद अवध की उन्नाव इकाई ने शुक्रवार को जिला जज व बार एसोसिएशन अध्यक्ष को अधिवक्ता परिवार के अधिवेशन में पारित प्रस्तावों की प्रतियां सौंपीं। इनमें समग्र बीमा योजना लागू करने और न्यायालयों में महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं व उनके प्रतिनिधत्वि सुनश्चिति करने की बात प्रमुख है।उन्नाव इकाई के महामंत्री अनिरूद्ध दीक्षित ने बताया कि 16-17 मई को बहराइच में सम्पन्न प्रदेश अधिवेशन का उद्घाटन न्यायमूर्ति राजीव कुमार सिंह (इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ खंडपीठ) ने दीपप्रज्ज्वलन कर किया था। परिषद ने अधिवक्ताओं की आकस्मिक व गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समग्र बीमा योजना लागू करने तथा बीमा कोष में अलग व्यवस्था की मांग की है। साथ ही महिला अधिवक्ताओं के लिए न्यायालयों में बेहतर सामुदायिक सुविधाएं, नवजात शिशु देखभाल क...