सोनभद्र, मई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश सोनभद्र रामसुलीन सिंह के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से धनराशि मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर मुंसरिम महेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए तहरीर में सदर मुंसरिम महेन्द्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबर से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद की वेबसाइट पर उपलब्ध जिला जज की प्रोफाइल फोटो और नाम का इस्तेमाल किया। आरोप है कि इन अकाउंट्स के जरिए अधिवक्ताओं व अन्य लोगों को भ्रामक संदेश भेजकर रुपये की मांग की जा रही थी। यह भी पढ़ें- कुटरचित चेक से लाखों की रकम निकाली,आरोपियों पर मुकदमा पुलिस ने मामले को गंभीरता स...