शाहजहांपुर, जनवरी 27 -- शाहजहांपुर। जिला जजी कचहरी शाहजहांपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर जिला जज विष्णु कुमार शर्मा ने झंडा फहराकर राष्ट्रगान कराया। बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष अजय वर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में अपर जिला जज प्रथम आशीष वर्मा, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी सहित न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने न्यायिक कार्यों में समन्वय पर जोर दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गीत-गजल प्रस्तुत किए। वर्ष 2025 में पंजीकृत नए अधिवक्ताओं का बैंड और पेन देकर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.