मेरठ, अप्रैल 28 -- मेरठ मंगलवार को जिला जज, डीएम एवं एसपी देहात ने संयुक्त रूप से राजकीय संप्रेषण किशोर गृह, राजकीय बाल गृह बालक एवं नारी निकेतन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था, बालकों/महिलाओं की रहन-सहन की स्थितियों, स्वच्छता, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाओं, अभिलेखों का संधारण और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की जांच की गई। सभी संस्थाओं में बालकों की दैनिक गतिविधियों, खेलकूद एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का अवलोकन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.