सुल्तानपुर, जून 16 -- सुलतानपुर। जिला जज सुनील कुमार, जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मंगलवार को जिला जेल परिसर के बैरकों और अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने जिला कारागार की महिला/पुरुष बंदियों के अस्पताल व बैरकों को सघनता से चेक किया गया। मेस भोजन की गुणवत्ता व जेल परिसर की साफ सफाई का जायजा लेकर बीमार कैदियों को बेहतर उपचार आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए सम्बन्धित निर्देशित किया गया। इसके बाद बंदियों को एकत्र कर बारी बारी से वार्ता कर उनकी समस्याएं पूछी गई व समस्या के संबध में संबंधित को आवश्यक कार्रवाई करेन के लिए निर्देशित किया। मिलाई करने आए लोगो को कोई समस्या ना हो तथा कैदियों की सुरक्षा में चाक चौकस रहने के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...