उरई, दिसम्बर 17 -- उरई। जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय एवं एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को गंभीरता से परखा और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश सहित अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों, कारागार अस्पताल, ओपीडी कक्ष, रसोईघर एवं अन्य आवश्यक अनुभागों का विस्तार से अवलोकन किया। बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कारागार परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, चिकित्सीय सुविधाओं को और अधिक सुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.