मऊ, फरवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के लिए गौरव का विषय है कि जिला चिकित्सालय को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार के लिए प्रतिष्ठित 'कायाकल्प अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में गुरुवार को चिकित्सालय के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय के सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके समर्पण, उत्कृष्ट सेवा और टीम भावना के लिए पुरस्कार, नाश्ता एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार पूरे चिकित्सालय परिवार की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्ताप...