देहरादून, जुलाई 31 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच होगी।जिलाधिकारी एवं चिकित्सा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ आशीष चौहान ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

बैठक का आयोजन शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं चिकित्सा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल के वित्तीय प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, आधारभूत संरचना के विकास तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। डीएम ने अस्पताल की आय एवं व्यय की गहन समीक्षा की। उन्होंने जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अध...