गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, साक्षी । जिले में ब्लॉक स्तरीय योगा ओलंपियाड का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए योग की विभिन्न विधाओं और आसनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन एससीईआरटी के दिशा-निर्देशों के तहत डाइट गुरुग्राम की ओर से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरुखनगर और राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर में योगा ओलंपियाड आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डायट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी के नेतृत्व तथा डीआरयू विंग इंचार्ज अरुण कुमार राघव की देखरेख में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता का...