जिला गन्ना कार्यालय पर धरना 15वे दिन भी जारी
संभल, सितम्बर 3 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा जिला गन्ना कार्यालय पर धरना15वे दिन भी गुरुवार को जारी रहा। किसान दिन रात बारिश में भी अपने ब्याज के हिसाब के लिए डेरा जमाए हुए हैं। किसानों का कहना है कि मांग पूरी होने तक वह धरने से हटने वाले नहीं है। जिला अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने कहा कि हमें हमारा हक चाहिए हमें गन्ना एक्ट के अनुसार ही ब्याज का हिसाब चाहिए। जब तक विलंबित भुगतान का ब्याज का हिसाब नहीं मिलेगा तब तक किसान बारिश में भी धरना समाप्त नहीं करेंगे। किसानों को केवल 3 साल का भुगतान ब्याज का हिसाब दिया है बाकी 27 साल का ब्याज का हिसाब बाकी है । अगर जिला गन्ना अधिकारी हिसाब देने में देरी करेंगे तो किसान आंदोलन आक्रमक कदम उठाने को मजबूर होंगे। उनकी प्रशासन से मांग है कि किसानों का स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.